निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 14 दिसंबर 2021/ सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा  और उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जेल के सभी बैरकों में बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी ली गयी।  जहां 03 बच्चों की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाया गया, जिनका उम्र सत्यापन कराया जाएगा। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण, देखरेख करने के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी पत्नी जेल में निरूद्ध है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जावेगा।  जेल के कर्मचारीयों को निरीक्षण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने  या उम्र संदेहास्पद होने की स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाये ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात किशोरों को संप्रेषण गृह में संरक्षण की प्रांरभिक कार्यवाही की जा सके।        निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई के श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री पूजा तिवारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) श्रीमती संतोषी वैष्णव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री हर्षवर्धन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री अल्का जायसवाल एवं श्री दीपक बरेठ अधिवक्ता, जेल अधीक्षक एवं जेल  कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर शहर में चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े होती है चोरियां और पुलिस प्रशासन बे फिकर

Tue Dec 14 , 2021
फिरोजपुर 14 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- फिरोजपुर शहर में आए दिन चोरी की वारदातें नित्य समाचार देखने पढ़ने में मिलते हैं ऐसा ही एक वाक्य बीती शाम श्री कृष्ण मंदिर गंज मंडी बाजार लोहारा फिरोजपुर मैं देखने को मिला पंडित अनिल शर्मा पुत्र श्री इंद्र प्रकाश शर्मा जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement