जेल निरीक्षण समिति द्वारा किया गया जेलों का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा 18 जून 2022/ सर्वाेच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये, जहां 01 बच्चे की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाये गये जिनका उम्र सत्यापन कराया जाना है। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी पत्नी जेल में निरूद्ध है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जावेगा।
जेल के कर्मचारियों को निरीक्षण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलमा बैराज में 16 जून से 15 अक्टूबर 2022 तक खुलेंगे सभी गेट

Sat Jun 18 , 2022
जांजगीर-चांपा 18 जून 2022/ महानदी पर निर्मित कलगा बैराज में 16 जून 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक सभी गेटो को खोला जायेगा। जिससे बैराज के नीचे महानदी में जल बहाव की मात्रा अचानक/अत्याधिक बढ़ सकती है। बैराज के नीचे महानदी में मछली पकड़ना, फसल लगाना एवं नहाना इत्यादि सक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement