कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला की प्रेरणा से मैसी संस्था ने पौधारोपण एवं पक्षियों के पानी के लिए कसोरे बांटने का अभियान चलाया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मैसी द्वारा बच्चों को बांटे गए पौधे एवं पक्षियों के पानी के लिए मिट्टी के कसोरे।

कुरुक्षेत्र, 4 जून : कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला की प्रेरणा से नगर की प्रमुख समाजसेवी एवं गरीब परिवारों के बच्चों को पिछले डेढ़ दशक से शिक्षित करने के साथ समाज में उच्च पदों पर पहुंचाने वाली संस्था महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) ने पौधारोपण एवं पक्षियों के पानी के लिए कसोरे बांटने का अभियान चलाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला को संस्था के 26 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। मैसी के मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला ने बताया कि मैसी नगर की एक ऐसी संस्था है जिसका नगर के आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को आर्थिक सहयोग से शिक्षित करने के लिए करीब 15 वर्ष पूर्व गठन किया गया था। आज मैसी संस्था नगर की ऐसी प्रमुख संस्था है जो सामाजिक कार्यों के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यह संस्था वर्ष में दो बार आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित करने का कार्य करती है। सिंगला ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के लिए ही जब कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला से सम्पर्क किया तो उन्होंने निवेदन किया कि जिस प्रकार मैसी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है तो पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य करे। साथ ही गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की भी व्यवस्था करें। सिंगला ने बताया कि वैसे तो महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जुलाई महीने में पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। लेकिन इस बार कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला की प्रेरणा से 26 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह से बच्चों को विभिन्न किस्म के पौधे एवं पक्षियों के पानी के लिए मिट्टी के कसोरे बांटने का अभियान प्रारम्भ कर दिया है। बच्चों को भी प्रेरित किया जा रहा है कि अपने घरों और आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही घर की छत पर मिट्टी के कसोरे पानी से भर कर रखें। पानी के लिए मिट्टी के कसोरे संस्था की ओर बच्चों को वितरित किये गए हैं। इस मौके पर प्रधान विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, मुनीष मित्तल, अशोक गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, जवाहर गोयल, बी बी जिन्दल, विजय गर्ग, योगेश गर्ग, संजीव गर्ग तथा अजय गुप्ता इत्यादि भी मौजूद थे।
बच्चों को पौधे एवं मिट्टी के कसोरे देते हुए। जानकारी देते हुए महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थानेसर हलका में 2550 दिनों में खर्च हुआ 1618 करोड़ का बजट : सुभाष सुधा

Sat Jun 4 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रदेश में पहली बार किसी विधायक ने आमजन के सामने आंकड़ों सहित रखा लेखा जोखा।विधायक सुभाष सुधा ने हलका के लोगों के समक्ष रखा सात सालों का हिसाब किताब।20 से ज्यादा विभागों ने लगाई प्रदर्शनी।सांसद नायब सिंह सैनी, महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज, […]

You May Like

Breaking News

advertisement