अपराध नियंत्रण के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रहा फारबिसगंज थाना में पदस्थापित छह टाइगर मोबाइल निलंबित

अपराध नियंत्रण के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रहा फारबिसगंज थाना में पदस्थापित छह टाइगर मोबाइल निलंबित

अररिया
अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर थाना में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और टाइगर मोबाइल जवान की प्रतिनियुक्ति की जाती है,जिससे किसी तरह का घटना होने पर क्यूआरटी या टाइगर मोबाइल के जवान त्वरित गति से मौके पर पहुंच कर अपराध नियंत्रण के साथ अपराधियों को नियंत्रित करते हैं।लेकिन अररिया जिला के सबसे बड़े व्यवसायिक क्षेत्र फारबिसगंज में पदस्थापित छह टाइगर मोबाइल के जवान अपराध पर काबू करने के बजाय अपराधियों को ही संरक्षण दे रहे थे।फलस्वरूप मिली फीडबैक के आधार पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने फारबिसगंज थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल के छह जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।अपराध नियंत्रण एवं अवैध कार्यों पर निगरानी के लिए टाइगर मोबाइल के रूप में जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था।लेकिन ये पुलिस जवान कार्यों में लापरवाह बने हुए थे और अवैध धंधा करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहे थे,जिसकी शिकायत गोपनीय ढंग से उनकी हरेक गतिविधि की एसपी को मिल रही थी।इसी क्रम में फारबिसगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित लॉटरी का खरीद बिक्री का कारोबार करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से 23 हजार प्रतिबंधित अवैध लॉटरी का टिकट,चार मोबाइल सहित नगद और अन्य समान बरामद किया गया था।इस मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या -671/23 भादवि की धारा 420,467,468 एवं 4/5 लॉटरी एक्ट दर्ज किया गया।इससे पहले भी फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट के धंधे के खिलाफ कार्रवाई की गई,लेकिन टाईगर मोबाइल की ओर से किसी तरह की सूचना और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।ऐसा माना जा रहा है कि प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के धंधेबाजों को टाइगर मोबाइल का संरक्षण प्राप्त था और पुलिसिया किसी तरह की गोपनीय कार्रवाई को वे लोग लीक कर देने का काम कर रहे थे। एसपी ने कहा कि यह इनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही,संदिग्ध आचरण एवं अयोग्य पुलिस कर्मी होने का परिचायक है।
एसपी अशोक कुमार सिंह टाइगर मोबाइल के जवान अमरनाथ पासवान,धनु कुमार राम,राहुल सिंह,राकेश कुमार,प्रवीण कुमार एवं रजनीकांत मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।एसपी अशोक कुमार सिंह की इस कार्रवाई से टाइगर मोबाइल के संरक्षण में पल रहे माफियाओं में हड़कंप मचा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਮੈਡਮ ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ (ਕੌਸ਼ਲਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ) ਵੱਲੋਂ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੈਮੀਨਾਰ

Wed Jul 26 , 2023
ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਮੈਡਮ ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ (ਕੌਸ਼ਲਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ) ਵੱਲੋਂ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੈਮੀਨਾਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 26 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ (ਚੈਅਰਮੈਨ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਅਤੇ ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ […]

You May Like

Breaking News

advertisement