प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे द्वारा मंगलवार को समय-सीमा की बैठक ली गई, जिसमें पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल, शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई तथा सभी आवेदनों को तेजी से निराकृत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में समय-सीमा में निराकृत करने वाले पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई तथा सभी प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर  निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शासकीय अधोसंरचना निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। हाउसिंग बोर्ड द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडरीपानी व मुसुरपुट्टा जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

Tue Mar 17 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में 18 मार्च बुधवार एवं नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मुसुरपुट्टा में 25 मार्च बुधवार को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

You May Like

advertisement