जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु पेंशनरों को निर्देश जारी

जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु पेंशनरों को निर्देश जारी
बदायूँ : 16 फरवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने कोषागार बदायूँ से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर जिनकी पेंशन जीवित प्रमाण-पत्र समयान्तर्गत न देने के कारण वाधित हो गयी हो अथवा जिनके जीवित प्रमाण पत्र की समयसीमा समाप्त हो गयी हो, को जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र की बेबसाइट  www.jeevanpramaan.gov.in  पर अपलोड कर कोषागार बदायूँ में भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में  Aadhar Face RD एप्प इनस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से ही jeevanpramaan एप्प इनस्टॉल करें तथा अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार बदायूँ में प्रेषित कर सकते हैं. साथ ही ऐसे पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर जिनकी मृत्यु हो चुकी हो, जिसकी सूचना कोषागार बदायूँ को नहीं दी गयी हो, की सूचना तत्काल कोषागार बदायूँ में देने का कष्ट करें। ताकि सम्बन्धित पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की पेंशन बन्द करते हुये अधिक भुगतानित धनराशि को बैंक से वापस मंगाकर शासकीय खाते में जमा की जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम की अध्यक्षता में निकायों के अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक संपन्न

Tue Feb 17 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एडीएम की अध्यक्षता में निकायों के अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक संपन्न_ रायबरेली, 16 फरवरी 2026जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वे वित्त आयोग/ अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए […]

You May Like

advertisement