कोरिया में मनरेगा कार्यों को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश

कोरिया 21 जनवरी 2026/ कोरिया जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत स्वीकृत सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले में कार्यरत सभी निर्माण एजेंसियों को आगामी दो माह के भीतर समस्त प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।

जिले की दोनों जनपद पंचायतों में वर्तमान में कुल 1061 मनरेगा कार्य प्रगतिरत हैं, जिनमें प्रतिदिन औसतन 12 हजार पंजीकृत श्रमिक कार्य कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण एवं नर्सरी जैसे बहुवर्षीय कार्य, जिनकी संधारण अवधि पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें इस समय-सीमा से पृथक रखा गया है। शेष सभी कार्यों के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी व्यक्तिमूलक मनरेगा कार्यों को 15 मार्च 2026 तक पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

01 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, कलेक्टर ने जारी किए दिशा-निर्देश

Wed Jan 21 , 2026
अभ्यर्थियों को निर्देशों का करना होगा पालन कोरिया 21 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा-26 का आयोजन राज्य के 20 जिलों में दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु तथा द्वितीय पाली में माध्यमिक […]

You May Like

advertisement