प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश

योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा

उत्तर बस्तर कांकेर, 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन के आधार पर योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा की गई। उनके द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाईन और कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त पत्रों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने कहा गया, साथ ही सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जिला विपणन सहकारी संघ सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन के कार्य, बस्तर मुन्ने के अंतर्गत संतृप्तिकरण, एग्रीस्टैक पंजीयन एवं जर्जर स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने इत्यादि की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर डिवीजन के शहरी व ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शिविर का आयोजन

Mon Aug 31 , 2026
उपभोक्ताओं से लिए जायेंगे आवेदन, योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी उत्तर बस्तर कांकेर 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन […]

You May Like

Breaking News

advertisement