रेत के अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 मई 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव के बाद शेष बचे हुए धान का भी उठाव संबंधी समस्या का निराकरण करने एवं राजस्व प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उनके द्वारा इस आशय के निर्देश दिए गए। खरीफ सीजन के लिए खाद का भंडारण सुनिश्चित करने, पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए। बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने अभियान, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार 2.0 को गंभीरता से लेते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए भी कहा गया। शासकीय कार्यालयों को बिना अनुमति के बैंक खाता नहीं खोलने की हिदायत भी दी गई। खनिज न्यास निधि के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों में ‘डीएमएफ मद से निर्माण’ का उल्लेख करने एवं जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के लिए भी निर्देशित किया गया।
बैठक में राजस्व मामलों के निराकरण, नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार इत्यादि के निराकरण की भी समीक्षा की गई। सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलें भेजने, बॉयोमेट्रिक अटेंडेन्स, आईगॉट कर्मयोगी में ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम सहित जिला अधिकारी व जनपद एवं नगरीय निकायों के अधिकारीगण मौजूद थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Mon May 4 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 मई 2026/ जिला खेल परिसर खेल मैदान सिंगारभाट कांकेर में सोमवार से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कांकेर […]

You May Like

Breaking News

advertisement