पूर्वोत्तर रेलवे,इज्जतनगर मंडल में रेल दुर्घटना घटित होने पर सर्तकता एवं त्वरित कार्यवाही की जाॅंच करने हेतु रेल प्रबंधक के निर्देशन में एनडीआरएफ, गाजियाबाद टीम के साथ फुलस्केल माकडि्ल का आयोजन सिंकददराव रेलवे स्टेशन पर हुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रेल कर्मचारियों की रेल दुर्घटना घटित होने पर सर्तकता एवं त्वरित कार्यवाही की जाँच करने हेतु मंडल रेल प्रबधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव के निर्देशन में एन.डी.आर.एफ., गाजियाबाद टीम के साथ फुलस्केल माकड्रिल का आयोजन सिंकदराराव रेलवे स्टेशन पर किया गया।
दुर्घटना की विभीषिका सिंकदराराव रेलवे स्टेशन पर तैयार करने के उपरांत इज्जतनगर मंडल के नियंत्रण कक्ष में 11.30 बजे तथा मंडल कार्यालय के भवन में 11.30 बजे हूटर बजाकर एवं टेलीफोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गई कि ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का तृतीय वातानुकुलित श्रेणी का एक कोच सिकंदराराव स्टेशन यार्ड के लाइन संख्या 4 पर अवपथित हो गया है, जिसमें अनेक यात्रियों के घायल होने की संभावना है।
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव अग्रवाल सहित सभी शाखा अधिकारी मंडल नियंत्रक कक्ष में पहुँच गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। श्री विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। जिला प्रशासन, सिविल पुलिस एवं अग्निशमन दस्ता भी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गए।
घायल यात्रियों की अद्यतन जानकारी देने के लिए तुरन्त हेल्पलाईन नंबर जारी कर कासगंज, सिकंदराराव एवं मथुरा छावनी रेलवे स्टेशनों पर सहायता बूथ खोल दिए गये। हेल्पलाईन नंबर जारी कर दिये गये। एन.डी.आर.एफ., गाजियाबाद की टीम तुरंत रेल कर्मचारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। सिकंदराराव से सिविल एवं निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक पैरा-मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुँच गये। कासगंज से दुर्घटना सहायता गाड़ी एवं दुर्घटना सहायता चिकित्सा गाड़ी कासगंज से तत्काल रवाना की गई। इनकी मदद से कर्मचारी व अन्य संसाधन दुर्घटना स्थल पर पहुँचाकर अवपथित कोच को 15.38 बजे री-रेल कर दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने माॅकड्रिल की समीक्षा कर माॅकड्रिल को पूर्णरूपेण सफल बताया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP रीवा में अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,

Fri Sep 13 , 2024
स्टेट हेड/ राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934 लोकायुक्त की टीम ने पकड़ामध्य प्रदेश के रीवा में लोकायुक्त मऊगंज के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अपर कलेक्टर ने पीड़ित से बंटवारे की फाइल में कोर्ट से उसके पक्ष में […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us