पार्षद सभासद और समितियों में सदस्य नामित करने की कयादत तेज़

उत्तराखंड देहरादून
पार्षद सभासद और समितियों में सदस्य नामित करने की कयादत तेज़,
सागर मलिक

देहरादून। नगर निकायों में पार्षद एवं सभासद के साथ विभिन्न विभागों की समितियां में नामित सदस्यों के मनोनयन हेतु भाजपा संगठन ने अपनी कयावद तेज कर दी है। पार्टी का प्रयास है कि सरकार के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाने के मकसद से होने वाली इन नामित नियुक्तियों में योग्य व्यक्तियों का चयन हो।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की समितियां में भी उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का भी शीघ्र मनोयन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रमुख रूप हैं, समाज कल्याण, विद्यालय एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उद्योग, पेयजल, कौशल विकास एवं सेवायोजन आदि विभाग में सदस्यों एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में एक उपाध्यक्ष और सदस्य नामित होने हैं। जो जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर भी नामित किए जाने हैं।

उन्होंने कहा, राज्य के विकास और जनता को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में नामित होने वाले व्यक्तियों में योग्यता, अभिरुचि, उपलब्धता, सक्रियता, क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरणका संज्ञान रखा जाता है। इसमें पार्टी संगठन का प्रयास है कि अच्छे लोगों का चयन हो ताकि सरकार के काम सुचारू रहे और जनता की समस्या का आसानी से निराकरण हो सके। लिहाजा इन सभी मानकों पर जो भी कार्यकर्ता उचित पाए जाते हैं उनका अधिक से अधिक मनोनयन कराने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। फिलहाल इस विषय को लेकर हमारी कयावद तेज हो चुकी है और सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनआपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की समझ विकसित करने के लिए यू –कॉस्ट की अनूठी पहल

Sun Nov 23 , 2025
सागर मलिक पहली बार आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू–कॉस्ट) द्वारा प्रदेश में पहली बार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर आधारित “प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग–2025” आयोजित की जा रही है। यह आयोजन प्रदेश के […]

You May Like

advertisement