रायबरेली में ई रिक्शा के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बछरावाँ में सघन चेकिंग अभियान

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली में ई रिक्शा के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बछरावाँ में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह के नेतृत्व में सुबह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एआरटीओ ने बिना वैध कागज़त या लाइसेंस के दौड़ रहे लगभग एक दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश समेत रायबरेली में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस दौरान ऐसे ई रिक्शे चिन्हित किये जा रहे हैं जिनके वैध परिपत्र नहीं हैं। इस दौरान उन रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है जिनके पास वैध लाइसेंस नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ अवैध रिक्शे सीज़ किये गए हैं जबकि कुछ का चालान हुआ है। एआरटीओ के मुताबिक यह अभियान पूरे ज़िले में चरणबद्ध तरीके से लगातार चल रहा है।