उत्तराखंड: चार धाम यात्रा के मद्देनजर चला सघन सत्यापन अभियान,

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस द्वारा आजकल पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस को अभी तक बाहर ही कामयाबी भी मिल रही है। जो लोग संदिग्ध है उनके ऊपर पुलिस नियम विरुद्ध कार्रवाई कर रही है तो वहीं कई लोगों के विरोध चालान भी किया जा रहा है।

वही डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा के मद्देनजर सघन सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई थी। शनिवार तक सभी जिला पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 67,858 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। 2526 संदिग्ध व्यक्ति भी मिले जिसमें से 10 को गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों में से कई के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। काफी लोगों को विभिन्न निरोधात्मक अधिनियमों के तहत निरुद्ध किया गया। डीजीपी ने बताया कि केवल विशेष सत्यापन अभियान समाप्त हुआ है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि रूटीन सत्यापन अभियान जारी रखे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर छावनी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई और सर्वसम्मति से श्री विनोद अग्रवाल को प्रधान चुना गया</em>

Mon May 2 , 2022
फिरोजपुर 02 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर छावनी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान नवीन गुप्ता जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पिछले वर्ष में लगाए गए प्रोजेक्ट्स एवं खर्च का विस्तृत विवरण श्री अरविन्द बांसल जी की और से पेश किया गया। तत्पश्चात […]

You May Like

advertisement