जेसीबी से घायल हुई इंटर की छात्रा ने 9 दिन बाद तोड़ा दम, तब से कोमा में थी प्रतका

जेसीबी से घायल हुई इंटर की छात्रा ने 9 दिन बाद तोड़ा दम, तब से कोमा में थी प्रतका

खनन माफिया दे रहा धमकी, पिता का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के पुत्रापुर मार्ग पर 22 अप्रैल को जेसीबी की टक्कर से घायल हुई इंटर की छात्रा शिवानी पाठक की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा बीते नौ दिनों से कोमा में थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद सीबीगंज पुलिस ने जेसीबी मालिक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब खनन माफिया पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। लखनऊ-दिावी हाईवे से सटे सरदार की कोठी के सामने 22 अप्रैल को तेज रफ्तार जेसीबी ने 18 वर्षीय शिवानी पाठक को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवानी को परिजनों ने मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह नौ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता अरविंद – पाठक का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी सीबीगंज थाना पुलिस को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में 1076 पर कॉल करने के बाद सीओ पहुंचे और पुलिस से पंचनामा भरवाया। अरविंद पाठक का आरोप है
कि जिस जेसीबी मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई थी, वहीं अब उन्हें धमकियां दिलवा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवानी होनहार छात्रा थी और उसका सपना था कि वह शिक्षक बने। पिता ने कहा कि जब तक खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि सीबीगंज थाना पुलिस खनन गतिविधियों को लेकर पहले भी विवादों में रह चुकी है। कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सीबीगंज इंस्पेक्टर किसानों को खनन माफिया के पक्ष में फटकारते नजर आए थे। अब एक छात्रा की मौत ने खनन माफिया और पुलिस की सांठगांठ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा गोकशी की घटना कारित करने वाले 25 हजार के पुरुस्कार घोषित बदमाश को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार

Sat May 3 , 2025
थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा गोकशी की घटना कारित करने वाले 25 हजार के पुरुस्कार घोषित बदमाश को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा द्वारा बताया गया है कि ग्राम फरीदापुर जागीर के जंगल मे बदमाशों से हुई मुठभेड में एक इनामी वांछित […]

You May Like

advertisement