अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 विश्व पटल पर छोड़ेगा अपनी अनूठी छाप : विश्राम कुमार मीणा

देश विदेशों में सुनाई देगी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की गूंज। महोत्सव के हर लम्हे को देश, प्रदेश व विदेशों में भी देख सकेंगे,विलुप्त हुई सांस्कृतिक कला को उजागर करने का एक बड़ा मंच होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025, महोत्सव की तैयारियों के साथ कार्यक्रमों का शेड्यूल किया जारी।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 विश्व पटल पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अहम पहलू यह है कि इस महोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ कार्यक्रमों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस महोत्सव की गूंज देश, प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुनाई देगी। इस महोत्सव के हर लम्हें को देश प्रदेश ही नहीं बल्कि घर बैठे विदेशों में भी लोग ऑनलाइन देख पाएंगे। इतना ही नहीं इस महोत्सव में विलुप्त हुई सांस्कृतिक कला को उजागर करने के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 से 27 नवंबर तक गीता क्विज और सोशल मीडिया प्रमोशन का कार्यक्रम होगा, इसके अलावा 28 नवंबर को गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, 29 नवंबर को विद्यार्थियों द्वारा रंगोली, क्राफ्ट मेला, स्कैच, गीता श्लोक और कल्चर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29 नवंबर को सुबह 10:30 बजे क्राफ्ट मेला और गीता प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा तथा सायं के समय में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीमदभगवद गीता कथा दोपहर 2 से सायं 3 बजे गीता यज्ञ, सायं 3 बजे से 5 बजे तक गीता सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह सायं 6 बजे से 6:30 बजे तक गीता महाआरती का आयोजन किया जाएगा, 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गीता ग्लोबल चैंटिंग का आयोजन किया जाएगा तथा इसके साथ ही 6 बजे से 6:30 बजे तक गीता आरती व दीपदान का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता 4 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को जीतने पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसकी लिए स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी व आम नागरिक भी अपना पंजीकरण करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके माता-पिता कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अपने मोबाइल नंबर से अपना पंजीकरण करवाना होगा तथा पंजीकरण के समय जो ओटीपी प्राप्त होगा वही आपका पासवर्ड व मोबाईल नंबर लॉगिन आर्डडी होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन 5 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका उत्तर आपको देना होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा इस प्रतियोगिता भाग लें और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ), पंजाब के द्वारा धूमधाम से सम्पन्न हुआ तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव

Mon Nov 3 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : मोतीझील क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा आश्रम में संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ), पंजाब प्रान्त की यशस्वी अध्यक्ष व प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) के द्वारा देवोत्थान एकादशी के अवसर पर तुलसी शालिग्राम […]

You May Like

advertisement