पर्ल इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 1 मई : पर्ल इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या दीपशिखा बेनीवाल ने मजदूर दिवस के अवसर पर बोलते हुए कहा कि दुनियाभर में मई माह में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों का योगदान समाज में महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान व न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने स्कूल के चेयरमैन वरूण गुप्ता व चेयरपर्सन शिल्पी गुप्ता का स्कूल में सौहार्द वातावरण के लिए आभार प्रकट किया।
दीपशिखा बेनीवाल ने कहा कि मजदूर समाज की आधारभूत ढांचे को सुनिश्चित करते हैं। वे श्रम करके उत्पादन का संचालन करते हैं, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास संभव होता है। श्रमिकों का समाज में योगदान न केवल आर्थिक रूप से है, बल्कि उनके अधिकारों और सामाजिक स्थिति के मामले में भी महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत हुई।
उन्होंने इस अवसर पर स्कूल के कर्मचारियों को सम्मानित किया व स्कूल में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि हमें उनके कार्य का करना चाहिए। कोई भी कार्य बड़ा या छोटा नहीं होता।
इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शेफ रणवीर बरार ने प्राप्त की पीएचडी की डिग्री

Wed May 1 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने अपने हाथों से प्रदान की डिग्री।रणवीर बरार ने पुस्तक का विमोचन किया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। पलवल : ख्याति प्राप्त शेफ रणवीर बरार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने अपने […]

You May Like

advertisement