श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

संवाददाता – गीतिका बंसल।

भारत को विकसित देश बनाने का कार्य श्रमिकों के योगदान के बिना अधूरा : प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश को विकसित बनाने का कार्य श्रमिकों के योगदान व सहयोग के बिना अधूरा है। उनकी गैर मौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है। इसलिए मजदूरों के कार्य और कठिन परिश्रम का सम्मान करने के लिए हर वर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। दरअसल केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी कार्यों में लगे श्रमिकों के मान- सम्मान व सुविधाओं के लिए समय-समय पर बहुत सारी योजनाएं बनाई और लागू की जा रही है। ताकि इस वर्ग को समाज में सम्मान जनक स्थिति में लाया जा सके। क्योंकि देश की आर्थिक उन्नति का जो पैमाना है उसमें यह वर्ग भी शामिल है। उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा हर वर्ग को ऊपर उठाने का काम किया। जिसके चलते ही भारतवर्ष में हर महापुरुष द्वारा तात्कालिक समय में राम राज्य को स्थापित करने की बात कही गई है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की थीम जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इस थीम के जरिए श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को महत्व देने पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. जेके पंडा, डीन ऑफ कॉलेज बृजेंद्र सिंह तोमर, परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. रणधीर, आतुरालय अधीक्षक राजेंद्र चौधरी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. आशीष मेहता, डॉ. दिप्ती पराशर, सहायक कुलसचिव विकास शर्मा, अतुल गोयल एंव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि में कला उत्सव का आज उद्घाटन करेंगे कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed May 1 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 10 कलाकार होंगे कार्यशाला में शामिल। कुरुक्षेत्र, 01 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित दूसरे कला उत्सव 2024 का उद्घाटन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा […]

You May Like

advertisement