अंतरराष्ट्रीय शख्शियत डॉ. संजीव कुमारी की पुस्तक जकड़ी का हुआ विमोचन

अंतरराष्ट्रीय शख्शियत डॉ. संजीव कुमारी की पुस्तक जकड़ी का हुआ विमोचन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पुस्तकों के विदेशों में बसे भारतीय भी दीवाने।

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय शख्शियत डा0 संजीव कुमारी, गांव वजीरपुर टीटाणा पानीपत द्वारा लिखी पुस्तक ‘ जकड़ी : हरियाणवी लोकगायन’ का विमोचन डा. चंद्र त्रिखा, निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा किया गया। जकड़ी हरियाणा के प्रसिद्ध लोकगीत हैं। इसमें गीत आरंभ होने के साथ ही दो या अधिक जनों के बीच बातचीत शुरू होती है तथा अंत तक पूरी हो जाती है। जकड़ी किसी भी अवसर पर गा दिए जाने वाले हरियाणवी लोकगीत हैं।
161 पृष्ठों की इस पुस्तक में डॉ. संजीव कुमारी ने जकड़ी गीतों के संग्रह को प्रकाशित किया है। इससे पहले भी वे कई पुस्तकें लिख चुकी हैं। जिसमें पर्यावरणीय सतसई ‘झड़ते पत्ते’ बेहद चर्चित पुस्तक है। जो इंडिया बुक ऑफ़ रिर्कोडस में दर्ज है व हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 2018 में श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त डॉ. संजीव कुमारी की श्री देवनारायण व पाबूजी पर लिखी तीन पुस्तकें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। डॉ. संजीव कुमारी ने हरियाणवी साहित्य पर काम किया है। हरियाणा के लोकगीत, तिसाया जोहड़, हरियाणा: लोकगीतों के झरोखे से पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी व हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला द्वारा प्रकाशित हैं। माननीय निदेशक महोदय जी ने डॉ. संजीव को बधाई देते हुए लेखन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बनवारी लाल बटार , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, विनोद खुंगर, वीरेंद्र सिंह ,मनीषा व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर गणमान्य व सम्मानित जनों ने डा. संजीव कुमारी को बधाई प्रेषित की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजयपाल ने जिला प्रचारक मोहित एवं साथियों के साथ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान सत्संग आश्रम में आशीर्वाद प्राप्त किया</em>

Fri Mar 17 , 2023
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजयपाल ने जिला प्रचारक मोहित एवं साथियों के साथ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान सत्संग आश्रम में आशीर्वाद प्राप्त किया श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी धीरानंद जी के साथ विशेष भेंट कर 2 अप्रैल को निकाली जाने वाली भगवा यात्रा का दीया […]

You May Like

Breaking News

advertisement