ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न संवाददाता – विनायक कौशिक सिद्धिमा कौशिक।
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 13 सितम्बर : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में विश्व का तोरणद्वार है हिंदी विषय पर 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन अब 17 सितम्बर को होगा। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी कुरुक्षेत्र लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि हिंदी विभाग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं हिंदी विद्वान डॉ. गणपति चन्द्र गुप्त के नाम से सेमिनार का उद्घाटन भी कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि टोक्यो (जापान) से डॉ. रमा शर्मा, मुख्य वक्ता ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) से डॉ. मधु खन्ना, विशिष्ट वक्ता सोफिया (बुल्गारिया) से डॉ. कंचन शर्मा, विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय (रांची) से डॉ. जे.बी. पाण्डे, विशिष्ट वक्ता डीएवी कॉलेज (करनाल) के प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा व अध्यक्ष एवं डीन हिंदी विभाग प्रो. पुष्पा रानी संगोष्ठी के संयोजक के रूप में मौजूद रहेंगी।