हिंदी दिवस पर कुवि में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ऑस्ट्रेलिया – विनायक कौशिक

जापान ऑस्ट्रेलिया इत्यादि कई देशों से मुख्यातिथि लेंगे भाग।

कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में विश्व का तोरणद्वार है हिंदी विषय पर 14 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि हिंदी विभाग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं हिंदी विद्वान डॉ. गणपति चन्द्र गुप्त के नाम से सेमिनार का उद्घाटन भी कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि टोक्यो (जापान) से डॉ. रमा शर्मा, मुख्य वक्ता ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) से डॉ. मधु खन्ना, विशिष्ट वक्ता सोफिया (बुल्गारिया) से डॉ. कंचन शर्मा, विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय (रांची) से डॉ. जे.बी. पाण्डे, विशिष्ट वक्ता डीएवी कॉलेज (करनाल) के प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा व अध्यक्ष एवं डीन हिंदी विभाग प्रो. पुष्पा रानी संगोष्ठी के संयोजक के रूप में मौजूद रहेंगी।
आईआईएचएस में छात्र करेंगे कविता पाठ।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 13 सितम्बर को आईआईएचएस में कविता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्राचार्या डॉ. रीटा दलाल द्वारा स्वागत समिति में प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. कुसुम लता, प्रो. अमृत सिंह, प्रो. शशी ड्रोलिया, डॉ. वंदना शर्मा व डॉ. हरिओम फुलिया का नाम शामिल है। निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. रामचन्द्र व डॉ. वीर विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल रहेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग में कवि सम्मेलन।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर 13 सितम्बर को कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें कवि डॉ. कुमार विनोद, गायत्री कौशल, डॉ. बलवान सिंह, डॉ. देवेन्द्र बीबीपुरिया, डॉ. आबिद गोरखपुरी, शिव किरमच व डॉ. पुरुषोत्तम अपराधी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने किया पूर्व छात्र आर्यन चौधरी के गाने रांझणा को रिलीज़।

Fri Sep 13 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आर्यन चौधरी के पहले गाने रांझणा के साथ आर्यन ओरिजिनल्स मीडिया को लॉन्च किया।कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कुवि एलुमनी आर्यन चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं देते […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us