आदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा अंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में आदेश में महिलाओं से सम्बंधित रोगों के लिए ओ.पी.डी. नि:शुल्क।

कुरुक्षेत्र : शाहाबाद के मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है । जिसके तहत आदेश अस्पताल में 3 मार्च से 8 मार्च तक महिलाओं से संबंधित बीमारियों की ओ.पी.डी. बिल्कुल नि:शुल्क रहेगी और इसके आलावा महिलाओं के लिए फुल बॉडी टेस्ट मात्र 750 रुपये में किया रहा है, हर तरह की डिलीवरी भी नि:शुल्क की जाएगी और मेमोग्राफी व पैप स्मीयर टेस्ट भी फ्री किये जाएंगे। इसी कड़ी के तहत सोमवार को भी महिलाओं के सम्मान के लिए आदेश अस्पताल में विशेष थीम एक्सीलरेट एक्शन का आयोजन किया गया । जिसमें आदेश वेलफेयर सोसाइटी की चीफ सेक्रेटरी मिसेज कमलदीप कौर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उनके साथ आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच. एस. गिल, एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल, प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा और डा. अरमान खोसा गिल विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि मिसेज कमलदीप कौर ने कहा कि वह इस बात से गौरवान्वित हैं कि आज की बेटियां मैडिकल के क्षेत्र के साथ-साथ हर दिशा में संपूर्णता के साथ आगे बढ़ रही है बल्कि देश की तरक्की व स्वच्छ समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर, मैडिकल छात्र और स्टाफ के रूप में बेटियों को देखती हैं तो उन्हें बेहद प्रसन्नता होती है कि समाज में बेटियां अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभा रही है । उन्होंने विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं से अपील की के अपनी बेटियों को शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेलों से से वंचित न रखें बल्कि बेटियों को भी बेटों की तरह अपने सपनों की उड़ान भरने का पूरा मौका दें । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के चलते आदेश अस्पताल में महिलाओं के लिए निशुल्क ओ.पी.डी., निम्न खर्चे पर फुल बॉडी टेस्ट और अन्य टेस्ट किये जा रहे हैं जिसका महिलाओं को लाभ लेना चाहिए । वहीं आदेश के स्टाफ की ओर से आदेश वेलफेयर सोसाइटी की चीफ सेक्रेटरी मिसेज कमलदीप कौर का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान एक नुक्कड़ नाटक का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया और जिसमें बताया गया महिलाएं ईश्वर की अमूल्य रचना है और सभी को महिलाओं का सम्मान करना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत करते मुख्यातिथि मिसेज कमलदीप कौर व आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल व अन्य अतिथिगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पच्चास साल बाद होने वाली परिसीमन को लेकर चिंताएँ : डा. सत्यवान सौरभ

Tue Mar 4 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार : राजकोषीय संघवाद और संस्थागत ढांचे को मज़बूत करके, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि राजनीतिक निष्पक्षता जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के साथ मिलीजुली हो, जिससे एक सुसंगत और एकजुट भारत को बढ़ावा मिले। लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से नागरिकों को बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे […]

You May Like

Breaking News

advertisement