![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220308-WA0037-1024x768.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 8 मार्च :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर कुरुक्षेत्र में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वह जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र के आदेशों की पालना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में कार्यक्रम व गांव मिर्जापुर से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया विद्यालय के प्राध्यापक श्री जसवीर सिंह ने महिला दिवस के बारे में विस्तृत रूप से बताया मुख्य अतिथि के रुप में पधारे डॉक्टर जितेंद्र कुमार सहायक सचिव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने कहा कि महिलाएं दो परिवारों का उत्थान करती है एक अपने घर का और दूसरा अपने ससुराल पक्ष का मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि जो महिलाएं नौकरी करती हैं उन्हें और अधिक अत्यधिक कार्य करने पड़ते हैं उन्हें घर का भी काम करना पड़ता है और अपने कार्यस्थल पर भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करना पड़ता है मुख्य अतिथि महोदय डॉक्टर जितेंद्र ने कहा कि मैं महिला के जज्बे को सलाम करता हूं जो परिवार के लालन पालन और अपने कर्तव्य स्थल पर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है गांव के सरपंच महोदय ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रणाम पत्र व गीता पुस्तक देखकर सबको सम्मानित किया जिला शिक्षकों में श्रीमती शिवानी नीतू गर्ग गुरमीत कौर सुदेश कुमारी पूनम कुमारी शिल्पा मोनिका शर्मा निशा को सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य व छात्र कानूनी साक्षरता के जिला संयोजक श्री शीशपाल जांगड़ा ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया और मुख्य अतिथि महोदय और गांव के सरपंच को स्मृति चिन्ह प्रदान कर विद्यालय में पधारने पर धन्यवाद किया विद्यालय के स्टाफ सचिव श्री कपिल देव ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।