रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा ने 26 महिला कर्मियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

फिरोज़पुर 15 मार्च 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिरोजपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत महिला रेलकर्मियों को बुलाया गया था। सहायक परिचालन प्रबंधक मिस पायल ने महिलाओं को स्वागत स्पीच से संबोधित किया। महिला रेलकर्मियों ने महिलाओं के उत्थान विषय पर कविता, भाषण एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पत्रिका “अमृत दर्पण” का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक तथा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर की सदस्याओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी. पी. सिंह, श्री बलबीर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित मौजूद रहे।

 मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरन्तरर बढ़ रही है। हमें आने वाले वर्षों में ऐसे प्रयास करने चाहिए जिनसे महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जा सके, तभी हम इस वर्ष की थीम - “लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रोद्यौगिकी” के सपने को सही मायने में साकार कर सकते हैं। 

समारोह के अन्तह में वित्त वर्ष 2022-23 में उत्कृेष्टी कार्य करने वाली 26 महिला कर्मियों को ₹500 नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। फिरोजपुर मंडल में दिनांक 01 मार्च से 08 मार्च, 2023 के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वीक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया और इसके विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्माानित किया गया। इस अवसर पर एक लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन भी किया गया जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: डाक विभाग दे०दून एवं ओ०एफ०डी के मध्य होगी खिताबी भिडंत,

Wed Mar 15 , 2023
सेवा सिंह डाक विभाग देहरादून एवं ओ एफ डी के मध्य होंगी ख़िताबी भिड़ंत देहरादून। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्र अभिषेक एवं प्रसार केंद्र कार्यालय में आयोजित किए जा रहे केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण सनी भाई समिति वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अंतिम लीग मैच में ओएलएफ ने एम ई एस को […]

You May Like

Breaking News

advertisement