श्री जयराम शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भारती प्रथम, छवि द्वितीय एवं अंकिता तृतीय स्थान पर रही।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से श्री जयराम शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। यह दिन प्रतिवर्ष विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों व कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. रत्ना दहिया प्रोफेसर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र, विशिष्ठ अतिथि मीनाक्षी शर्मा अधिकारी, भारतीय डाक विभाग करनाल, जयराम महिला बी.एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद एवं पाॅलेटिक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा महिलाओं की उपलिब्धयों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें भारती बी.ए. की छात्रा ने प्रथम स्थान, पॉलिटेक्निक की छवि ने द्वितीय स्थान एवं बी.ए. की अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बी.एड. एवं पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान की भूतपूर्व छात्राओं को भी सम्मानित किया जो समाज में अनेक उच्च पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. रत्ना दहिया ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, उपाध्यक्ष टी.के. शर्मा, निदेशक एस.एन. गुप्ता, कालेज प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल एवं स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान की सभी प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी छात्रा को सम्मानित करते हुए, साथ में अन्य। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने आत्मबल से हर काम किया जा सकता है : डॉ0 संजीव कुमारी

Thu Mar 7 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 हांसी 7 मार्च : सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी में डॉ0 सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् हरियाणा के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से […]

You May Like

Breaking News

advertisement