जयराम पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयराम पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

योग दिवस पर विद्यार्थियों ने किए विभिन्न आसन।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
जिस का संचालन स्कूल में कार्यरत योगा टीचर बबीता शर्मा और शालू ने किया। बच्चों को आरंभ में प्राणायाम कराया गया। इस के उपरांत बच्चों ने पद्मासन, चक्रासन, धनुरासन, सूर्य नमस्कार और भुजंगासन किए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने योग दिवस के बारे में बच्चों को बताया कि हर साल 21 जून को हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है। इसे करने से मनुष्य का मानसिक, शारीरिक और अध्यात्मिक संतुलन बना रहता है। यह जीवन भर तंदुरुस्त रहने का अच्छा और आसान तरीका है। इस अवसर पर पूजा, रीना, डिंपल इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी योग करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यापीठ में निरंतर सर्वकल्याण की भावना से गुप्त नवरात्र पूजन

Wed Jun 21 , 2023
विद्यापीठ में निरंतर सर्वकल्याण की भावना से गुप्त नवरात्र पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां षोडशी साधना एवं पूजा। कुरुक्षेत्र, 21 जून : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement