कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया- नीलम मिश्रा।

कुरुक्षेत्र, 17 जून :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय कैडेट्स कोर के कैडेट्स प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते है और समाज में लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अपनाने के लिए जागरूक करते है। 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल रूपेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल देवेंद्र रावत ने अपने संदेश में कैडेट्स को बताया कि योग को हमे अपने जीवन की अभिन्न अंग के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र पाल ने बताया कि योग की कक्षा सुबह और शाम दोनों समय चलेंगी जिससे कि कैडेट्स योग में पारंगत हो सके और अन्य लोगो को भी योग करवा सके। उन्होंने बताया कि कैडेट्स कोविड प्रोटोकॉल का भी कड़ाई से पालन करते है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के रीडर सहित दो निरीक्षक पदौन्नत

Thu Jun 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के रीडर उप निरीक्षक मांगे राम व उप निरीक्षक सुरजीत सिंह को निरीक्षक बनाया गया। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से […]

You May Like

advertisement