ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय राजयोग भवन, फिरोजपुर शहर और भारत विकास परिषद फिरोजपुर शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय राजयोग भवन, फिरोजपुर शहर और भारत विकास परिषद फिरोजपुर शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 21 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय राजयोग भवन, धवन कॉलोनी फिरोजपुर शहर और भारत विकास परिषद फिरोजपुर (शाखा) की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया डिंपल दीदी और सुरर्मिष्ठा दीदी ने बताया कि योग कया है? योग एक प्यार है जो कि हमें इस समय केवल एक परमात्मा पिता (निराकार शिव) से करना है, अर्थात सब संबंधों का मुख्य वैभव वस्तुओं का सुख केवल एक परमात्मा पिता से ही अनुभव करना है और इस सुख आनंद खुशी और संतुष्टता के आगे दुनिया से प्राप्त होने वाला सुख मिट्टी के बराबर है। योग भारत की प्राचीन प्रणाली है और ऋषियों मुनियों की यह देन है। भारत ही नही बल्कि विश्व के बहुत सारे देशों में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मनाया जा रहा है। योग दिवस पर लगभग 110 सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम से किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों को योग आसन व प्राणायाम करवाये गये। डिंपल दीदी ने सभी सदस्यों का कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद किया। राष्ट्र गान हुआ, सभी सदस्यों को रिफ्रेशमेंट के रुप में दूध और फल दिये गए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहता-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी समर स्‍पेशल ट्रेन (कुल 02 फेरे)

Wed Jun 21 , 2023
लोहता-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी समर स्‍पेशल ट्रेन (कुल 02 फेरे) फिरोजपुर 21 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= 04249 लोहता-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा समर स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 23.06.2023 को लोहता से साँय 04.15 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन साँय 07.50 बजे श्री माता वैष्णो देवी […]

You May Like

Breaking News

advertisement