बम्हनीडीह के तीन कीटनाशक दवा दुकानों की जांच

जांजगीर-चांपा,5 सितंबर,2021/  किसानों को सही कीटनाशक मिले इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर निरीक्षण दल द्वारा जिले की कीटनाशक दवा दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।शुक्रवार को बम्हनीडीह तहसील मुख्यालय में टीम द्वारा चार कीटनाशक दवा दुकानों की जांच की गई। अनियमितता पाई जाने पर सुमित कृषि केंद्र, महामाया कृषि केंद्र सहित तीन कीटनाशक दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अग्रवाल एग्रो एजेंसी बम्हनीडीह से भी सेंपल का संकलन किया गया। इस प्रकार चार दुकानों में बेची जाने वाली कीटनाशक दवाओं का सेंपल संग्रहण किया गया। नमूना   सैंपलिंग का कार्य जिला स्तरीय पौध संरक्षण औषधि टीम श्री आर .एन.गांगे नोडल अधिकारी (सहायक संचालक कृषि) जांजगीर श्री के. पी.कश्यप वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बम्हनीडीह श्री शिव राठौर, कृषि विकास अधिकारी जांजगीर श्री सूरज राठौर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जांजगीर द्वारा किया गया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया शिक्षक दिवस

Sun Sep 5 , 2021
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया शिक्षक दिवस आजमगढ़|कृषि महाविद्यालय कोटवा में भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। हर वर्ष 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है । विद्यार्थियों […]

You May Like

advertisement