गणेशोत्सव के लिए सायंकालीन फेरी निकाल कर क्षेत्रवासियों को दिया गया निमंत्रण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के तत्वावधान में दुर्गा जी धाम, बिहारीपुर से सायंकालीन फेरी निकाली गई। ज्ञातव्य है कि 27 अगस्त से श्री गणेशोत्सव समारोह प्रारंभ होगा, जो 6 सितंबर तक बिहारीपुर दरगैया गली पर चलेगा। इसी के मध्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन ” कुटुंब संगम ” नाम से भी आयोजित किया गया है । इन दोनों कार्यक्रम का निमंत्रण क्षेत्रवासियों को देने के लिए ये सायंकालीन फेरी निकाली गई ।
फेरी में गणेश भगवान् की जय और गणपति बप्पा मोरया आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। डमरू और मजीरे की धुन पर भजन गाते भक्तजनों ने सहर्ष ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सायंकालीन फेरी में विकास मेहरोत्रा, मुनीश पांडे, इंद्रदेव त्रिवेदी, विवेक कक्कड़, जितेंद्र मिश्रा, सुनीता शर्मा, नयना मेहरोत्रा, भावना मेहरोत्रा, नूतन मिश्रा, सुषमा मिश्रा, सोनाली टंडन, भारती रस्तोगी, अंजू, अनीता देवी, अतुल कुमार, सक्सेना, घनश्याम शर्मा, विनय टंडन आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मदरसा बोर्ड कम्पार्टमेण्ट परीक्षा-2025 हेतु 06 सितम्बर तक करें आवेदन

Sat Aug 23 , 2025
बदायूँ : 22 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा-2025 में मुंशी व मौलवी (सेकेण्ड्री फ़ारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फ़ारसी एवं अरबी) परीक्षा के अधिकतम […]

You May Like

Breaking News

advertisement