![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220415-WA0006-577x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220415-WA0005-1024x463.jpg)
झमटा पुल निर्माण में बरती जा रही हैं अनियमितता , ग्रामीणों ने की जांच की मांग
अररिया
अररिया प्रखंड स्थित झमटा पंचायत के महिषाकोल और झमटा घाट के परवान नदी पर सेतु निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं बरती जा रही है। ऐसा आरोप समाजिक कार्यकर्ता मौलाना नियाज़ अहमद ने लगाया है। अचानक कार्यों का गुणवत्ता जानने के लिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे मौलाना नियाज़ अहमद, आरफीन आलम,रकीब आलम , दारा आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि काम मानक के अनुरूप न होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इसकी शिकायत ठेकेदार से की है। ठेकेदार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मुझे सुचना प्राप्त हुई तो पुल के निर्माण कार्यों का गुणवत्ता जानने ग्रामीणों के साथ पहुंचा तो देखता हूं कि पुल के निर्माण कार्य में रेत, कंक्रीट व सीमेंट में काफी हेरफेर किया जा रहा है। रेत के नाम पर इसी परवान नदी की ही स्थानीय बालु का प्रयोग किया जा रहा है। पुल निर्माण में काफ़ी लापरवाही बरती जा रही है। जेई साहब पुल के निर्माण कार्य को देखने कभी नहीं आते। चंद लोगों के भरोसे करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले पुल का कार्य कराया जा रहा है। मैटेरियल में भी बड़े स्तर से धांधली की जा रही है। अगर ऐसे ही इस पुल का निर्माण कार्य चलता रहा, तो यकीनन ये पुल बनने के बाद चंद साल में ही ढह जाएगा। बाढ़ आने पर इस पुल का नामोनिशान तक नहीं रहेगा।