आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी ने रेडीएशन आनकोलाजी पर करवाया बैवीनार

आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी ने रेडीएशन आनकोलाजी पर करवाया बैवीनार-
मोगा, 11 मई (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) -: राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी की ओर से छात्रों के लिए लगातार बैवीनारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत रेडीएशन आनकोलाजी की सामान्य जानकारी के लिए डा.प्रवीण कौर सीनियर कंसलटेंट फोर्टिस अस्पताल लुधियाना ने व्याख्यान दिया। इस बैवीनार के कोआडीनेटर डा. अमित शर्मा एवं मोडरेटर प्रो. सौरभ कोसे ने बताया कि लोगों को रेडीएशन के बारे में कम जानकारी है। इसको देखते हुए इस बैवीनार का आयोजन किया गया है। डा. प्रवीण कौर ने बहुत ही साधारण एवं तकनीकी ढंग से रेडीएशन थैरेपी से जुड़े हुई समस्त जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के डायरैक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए रेडीएशन थैरेपी की उपयोगिता, कोरोना वायरस से जो फाइव जी व रेडीएशन थैरेपी से होने वाली हानियों केबारे में भी संवाद किया। डा.प्रवीण कौर ने बताया कि आज के समय में तकनीक बहुत ही एडवांस हो चुकी है। जिसमें सुरक्षा का पहले ध्यान रखा जाता है। अत: भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे उपक्रम पूर्णता सुरक्षित है, बशर्ते कि ध्यान व सही उपयोग किया जाए। इस बैवीनार में 120 से अधिक लोगों ने भाग लिया। आई.एस.एफ.संस्था के यूट्यूब चैनल पर बैवीनार उपलब्ध करवाया। जिससे जुड़कर कई लोगों को जानकारी होगी। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरैक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, वाइस प्रिंसीपल डा. आर.के.नारंग ने बैवीनार की सफलता पर सभी को बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਈਆਂ ਹੋਰ ਪਾਬੰਦੀਆਂ

Tue May 11 , 2021
-ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਈਆਂ ਹੋਰ ਪਾਬੰਦੀਆਂ(ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ-ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ)ਮੋਗਾ, 11 ਮਈ:(ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) –ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਸੰਕਰਮਣ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਲਈ ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement