कुवि के शिक्षकों को साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिलना गर्व की बातः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 7 शिक्षकों को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से सम्मान मिलना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। हरियाणा साहित्य अकादमी हिन्दी एवं हरियाणवी साहित्य के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित की गई संस्था है। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस विभाग के शिक्षक डॉ. महासिंह पूनिया व डॉ. ललित गौड सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए बोल रहे थे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि डॉ. महासिंह पूनिया सहित इन सभी साहित्यकारों ने हरियाणा लोक साहित्य एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य अपनी एक पहचान बनाए हुए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सफलता के यही मूल मंत्र हैं।
लोकसम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा टैगोर थियेटर, चंडीगढ़ में हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. महासिंह पूनिया को जनकवि मेहर सिंह सम्मान, प्रो. दिनेश दधीचि को बाबू मुकुंद गुप्त सम्मान, डॉ. ललित गौड को महर्षि वेद व्यास सम्मान, डॉ. कामदेव झा को विश्वामित्र सम्मान, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा को फक्रे हरियाणा सम्मान, डॉ. एसएम मिश्रा को आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान तथा डॉ.लालचंद गुप्त को पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर प्रो. सुनील ढींगरा, डॉ. ललित गौड, डॉ. दीपक राय बब्बर, आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता व डॉ. महासिंह पूनिया मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में दूसरे राज्य का वाहन चला रहे हो तो सावधान हो जाओ!

Fri Feb 25 , 2022
देहरादून:उत्तराखंड में दूसरे राज्य का वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए। एमवी ऐक्ट के मुताबिक ऐसे वाहन को एक साल के भीतर संबंधित राज्य से ट्रांसफर करवाना जरूरी है।नहीं तो चालान हो सकता है। दून में कई केंद्रीय संस्थान और ऐसी कंपनियां हैं, जिनके दफ्तर दूसरे राज्यों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement