बाराबंकी: एसोसिएशन को मजबूती देना हम सभी का दायित्व :अरविंद

एसोसिएशन को मजबूती देना हम सभी का दायित्व :अरविंद

हिंदी पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

लखनऊ। हिंदी पत्रकार एसोसिएशन से कर्मठ और जुझारू लोग जुड़ रहे हैं। एसोसिएशन के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मंडल और जिला स्तर की कमेटी को मजबूत करना है। तभी हम अपनी लड़ाई को और धार दे सकेंगे। पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए एसोसिएशन कटिबद्ध हैं।
उक्त उदगार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने रविवार को हजरतगंज स्थित चरन होटल सभागार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि सभी लोग जिम्मेदारी भली-भांति समझ कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना संपूर्ण योगदान दें। प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र ने मंडल व जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि 3 माह के भीतर कार्यकारिणी का गठन प्रत्येक दशा में कर लिया जाए। तीन माह के बाद पुनः एसोसिएशन की बैठक बुलाई जाएगी। संरक्षक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश मौर्य ने कहा कि हिंदी पत्रकार एसोसिएशन सरीखा कोई दूसरा संगठन होगा। जो पत्रकारों की समस्याओं को लेकर दिन रात मदद करने के लिए तत्पर रहता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने कहा कि संगठन के जुझारू पदाधिकारियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। जो ऐसा करने में अपने को अक्षम समझते हैं दूसरी जगह चुन सकते हैं। प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। एक दूसरे से संवाद बनाए रखना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधीवादी विचारक राज नाथ शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा ‌कि हिंदी पत्रकार एसोसिएशन को कुछ अलग हट कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की बात तो की जा रही है लेकिन हिंदी को पूरी तरह से प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। जबकि सरकार 75 वां अमृत महोत्सव मना रही है। इस पर उन्होंने चिंता जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि संघर्ष समिति का गठन कर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की जरूरत है। पत्रकार सम्मेलन को उपाध्यक्ष अंजनी तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए संगठन को गति प्रदान करने पर जोर दिया। सम्मेलन का सफल संचालन प्रदेश सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्रा का संगठन की और से जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर अंग वस्त्र प्रदान किया गया व अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान संरक्षक पवन अवस्थी, संगठन मंत्री आलोक तिवारी, ज्ञान प्रकाश मौर्य, संयुक्त मंत्री नवीन, रवि कुमार ,संदीप मौर्य बच्चू लाल एवं जितेंद्र शुक्ला, अजीज अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद ,आनंद भट्ट, अनुज शुक्ला व प्रदेश के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोर में पानी निकलना सामान्य घटना,गैस का रिसाव नहींपिहरीद की इस घटना पर प्रशासन की है नज़र

Wed Jul 6 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 6 जुलाई 2022/ जांजगीर-चांपा जिले का पिहरीद गांव में एक खेत में बोर से निकल रहे पानी व हवा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा घटना पर नज़र रखी जा रही है। प्रारम्भिक स्तर पर की गई जांच से स्पष्ट हुआ है कि गाँव के एक कृषक द्वारा कुछ […]

You May Like

Breaking News

advertisement