
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 जुलाई : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि सिद्धार्थ ध्यान योग कार्यक्रम’ के द्वारा हमारा सनातन धर्म सुदृढ़ होगा ।
शिवशक्ति पीठ, सांपला, हरियाणा में बाबा कालिदास के दर्शन किये। हमारी बहुत अंतरंग और सार्थक बातचीत हुई और हम 18-20 दिसंबर, 2026 को बाबा कालिदास और समर्थगुरु धारा के शिष्यों के लिए सिद्धार्थ ध्यान योग आयोजित करने पर सहमत हुए।
विशेष कार्यक्रम के समय बाबा कालिदास के साथ मैं स्वयं उपस्थित रहूँगा।
विशेष शुभ अवसर पर समर्थगुरु की सचिव मां मीराबाई और बाबा कालिदास के विशेष शिष्य शामिल हुए।
आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने विशेष बताया कि अतीत में जीना दुख है। भविष्य में जीना सुख है। वर्तमान में जीना आनंद है।
गहरी साँस वर्तमान में लाती है।


