उत्तराखंड:-देवदूत बने ITBP के जवान, सुरंग में फंसे लोगो को मिली जिंदगी तो नाचने लगे

उत्तराखंड:-देवदूत बने ITBP के जवान, सुरंग में फंसे लोगो को मिली जिंदगी तो नाचने लगे,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

उत्तराखंड में चमोली जिले के रैनी में आई आपदा के दौरान तपोवन सुरंग में काम कर रहे कुछ मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली तो आईटीबीपी के जवान देवदूत बनकर उतरे। गहरी खाई में रस्सियों के सहारे उतरकर टीम मजदूरों को बचाने में जुट गई। जवानों ने अब तक करीब 12 मजदूरों को सकुशल बचा लिया हैआपदा के दौरान तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है

तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का इन दिनों सुरंग निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा था। रविवार को भी सुरंग निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूर जुटे हुए थे।ऋषिगंगा नदी में जैसे ही बाढ़ आई सुरंग में भी नदी का पानी और मलबा घुस गया। इस दौरान वहां काम कर रहे करीब 16 से 17 मजदूर मलबे में फंस गए। आपदा की सूचना पर आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें बचाव कार्य में जुट गईं।इस दौरान आईटीबीपी की टीम तपोवन की सुरंग में गई।
 

टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से मजदूरों को रेस्क्यू करना शुरू किया। टीम को नीचे उतरने में हालांकि काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन कई मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गयाबता दें कि चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर फट गया था। इसके बाद वहां एक बांध भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई।

आपदा में अभी तक करीब दस लोगों की मौत की सूचना है।आईटीबीपी के अधिकारियों के अनुसार, 200 से अधिक जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति का आंकलन करने के लिए एक टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को जागरूक करने और बाहर निकालने के लिए जोशीमठ के पास एक और टीम तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-चमोली ग्लेशियर अपडेट,<br>मुख्यमंत्री त्रिवेद सिंह रावत की प्रेस वार्ता, अब तक इतना हुआ नुकसान

Sun Feb 7 , 2021
उत्तराखंड:-चमोली ग्लेशियर अपडेट,मुख्यमंत्री त्रिवेद सिंह रावत की प्रेस वार्ता, अब तक इतना हुआ नुकसान,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में आई आपदा को लेकर पूरा दौरा करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया कि सुबह सोशल मीडिया के जरिए उन […]

You May Like

advertisement