ITBP के जवानों ने केदार बाबा के धाम में किया योग,

रुद्रप्रयागः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर चारधाम में शुमार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान साधकों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में योग किया। इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी शिकरत की और योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। उनके साथ आईटीबीपी के जवानों और तीर्थयात्रियों ने भी योगाभ्यास किया।

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। दुनिया के पहले महायोगी शिव के धाम में भी तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। दो दिन पहले ही धाम में बर्फबारी और बारिश हुई थी। इसके बाद भी भगवान शिव के भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं आई है। आज सुबह 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में श्रद्धालुओं और आईटीबीपी के जवानों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ योग किया।

गौर हो कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाते हैं। इस बार यानी साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga For Humanity है। जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया था।

21 जून 2015 को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया। इस दिन योग दिवस मनाने के पीछे एक खास वजह भी है। दरअसल, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज : सपा नेता के घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश

Tue Jun 21 , 2022
सपा नेता के घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश जलालाबाद के तिलपई गॉव में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव के घर यूपी के पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से गुफ्तगू भी की। उनसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement