बिहार:पप्पू यादव की रिहाई पर जाप छात्र ने मनाया जश्न

पप्पू यादव की रिहाई पर जाप छात्र ने मनाया जश्न

फारबिसगंज (अररिया)

कोरोनाकाल के दौरान 32 साल पुराने एक मामले में जेल भेजे गये जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी को अदालत ने रिहा कर दिया है। 5 माह से जेल में बंद पप्पू यादव की सोमवार को रिहाई हो गयी। बता दें कि 11 मई को पटना से पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था। एक अपहरण के मामले में पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं सोमवार को मधेपुरा की विशेष अदालत एडीजी 3 ने फैसला सुनाया है।
वही जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के रिहाई होने की खुशी में जाप छात्र जिला उपाध्यक्ष सरफराज आलम के नेतृत्व में अबीर, गुलाल लगा कर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर छात्र कार्यकारणी जिला अध्यक्ष रमण झा ने कहा लाखों लोगों की दुआए रंग लाई, न्याय के मंदिर में न्याय की जीत हुई। सत्य एक बार फिर पराजित नहीं हुआ और दीन-दुखियों के सेवक, गरीब गुरबों के मसीहा, जनहित के मुद्दों के संघर्ष के अगुआ आदरणीय श्री पप्पू यादव जी की रिहाई हुई। इसके लिए हम देश के संविधान और न्याय व्यवस्था के आभारी है। साथ ही पार्टी व उनके चाहने वाले सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि आपकी दुआ कबूल हुई। वही युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष नन्हे सम्राट ने कहा सत्यमेव जयते, यह जीत सत्य की हुई है, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नही।
मौके पर गोल्डेन सम्राट, राहुल झा, ताज अंसारी, राशिद शेख, असद जिया, वसीम, बबलू, टिंकू, आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:आइका का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किये गए रंजीत भगत

Tue Oct 5 , 2021
आइका का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किये गए रंजीत भगत। जोकीहाट (अररिया) संवाददाता जोकीहाट निवासी रंजीत भगत को ऑल इंडिया कलवार कलाल कलार ऐशोसियन (आइका) जोकीहाट प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इनका मनोनयन आइका के जिला अध्यक्ष कुंदन भगत ने किया। नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि आइका इंडिया ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement