जगतगुरू शंकराचार्य जी प्रकट दिवस श्रद्धा भावना एवं प्रेम से मनाया

जगतगुरु शंकराचार्य जी का प्रकट दिवस संकल्प रूप में मनाना चाहिए -डॉक्टर कोछड

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := आदित्य वाहिनी एव॔ आनंद वाहिनी मोगा शाखा ने परम पूजनीय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्री जगतगुरु शंकराचार्य भगवान जी का प्रकट दिवस मनाया। इस अवसर पर आदित्य वाहिनी के जिला प्रभारी डॉक्टर दीपक कोछड व आनंद वाहिनी की अध्यक्ष मैडम अनमोल शर्मा अमृत पाल शर्मा सभी सदस्यों ने मां बगलामुखी मंदिर के प्रांगण में भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना विधि विधान से मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नंदलाल द्वारा करवाई। इस अवसर पर युवा पीढ़ी को भारत की महान संस्कृति के अनुरूप चलने के लिए प्रेरित किया। सदस्यों ने मिलकर तुलसी नीम बिल शमी आंवला केला आदि पौधों का रोपण किया गया एवं सभी सदस्यों ने मिलकर पोधों के रख रखाव की जिम्मेदारी ली। विद्वान पंडित नंदलाल जी ने भारत की महान संस्कृति पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी डॉक्टर दीपक कोछड की अध्यक्षता में जो हमें जगतगुरु शंकराचार्य जी महांराज ने भारतीय संस्कृति पर चलने का मार्ग दिखाया, उस पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगीता बंसल सोनू सचदेवा लता जयसवाल मनोज जायसवाल जसवीर कौर मनदीप कपूर रजनी शर्मा चरणजीत कौर आज ही संगठन में शामिल हुए। डा: कोछड़ ने नयें सदस्यों को संगठन में शामिल होने पर हार्दिक अभिनंदन एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब कैंट ने गो ग्रीन मुहिम के तहत दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों पर गो ग्रीन के स्टिकर लगा लोगों को किया जागरूक: कमल शर्मा

Wed Jul 7 , 2021
फिरोजपुर 7 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- फिरोजपुर छावनी गुरुद्वारा सारागढ़ी चौक पर कैंट रोटरी क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष कमल शर्मा के नेत्तृव में गो ग्रीन मुहिम के तहत दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों पर स्टिकर लगा लोगों को एक पौधारोपण कर उसकी देखभाल करने के […]

You May Like

advertisement