मतदाता जागरूक होंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा- जगदंबा राव


जांजगीर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदंबा राव ने कहा कि संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य की स्थापना और सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदाताओं की सजगता और जागरूकता आवश्यक है। वे सोमवार जांजगीर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह को मुख्य अतिथि रूप में संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत 26 जनवरी 1950 को गणराज्य बना उसके 1 दिन पहले 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग का गठन किया गया। उन्होंने नए मतदाताओं को बधाई दी और उनका आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में आप ही लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और सशक्त लोकशाही के निर्माण में महत्व महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे ।


उन्होंने कहा कि मतदान एक यज्ञ में आहूति के समान है। इस यज्ञ में हर मतदाता अपना मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हमें देश काल परिस्थिति के अनुरूप योग्यतम व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मताधिकार हमें संविधान से प्राप्त एक महत्वपूर्ण अधिकार है यह अधिकार लोकतंत्र और मजबूत बनाने का एक भरोसा है। इस भरोसे पर सभी मतदाता खरे उतरें तभी मजबूत जनतंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। उन्होंने युवा मतदाताओं से कहा कि वे मतदान के प्रति स्वयं जागरूक बने और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक बनाएं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Mon Jan 25 , 2021
कन्नौज चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तारजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदीकन्नौज जनपद में पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कोतवाली कन्नौज द्वारा अभि0 विपिन कुमार दुबे उर्फ गोलू पुत्र विजय दुबे निवासी गदनपुर बड्डू […]

You May Like

advertisement