गांव धनीरामपुरा में जाहरवीर गोगा महाराज जी का रखा नींव पत्थर

ग्रामवासियों के सहयोग से मां बगलामुखी धाम के महंत भीमपुरी महाराज ने की पूजा अर्चना।

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 मई : गांव धनीरामपुरा में मां बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी महाराज के आशीर्वाद व ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना को लेकर शुक्रवार को जाहरवीर गोगा माड़ी का नींव पत्थर रखा गया। पंडित राजीव राजीव शर्मा ने वैदिक मंत्रोंचारण के साथ महंत भीम पुरी के हाथों से नींव पत्थर रखवाया गया।                         महंत भीम पुरी ने कहा कि गांव में जाहरवीर गोगा माड़ी बनना, उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रयास गांव की भलाई, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित है। वे गांववासियों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगा माड़ी बनने से गांव में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।                     जानकारी देते हुए गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में गोगा माड़ी के स्थान को लेकर गांववासियों को आसपास व नगर के गोगा माड़ी धाम में पूजा के लिए जाना पड़ता था। गांव वासियों ने उन्हें गोगा माड़ी का स्थान दिलाने व इस धार्मिक कार्य को करने की जिम्मेदारी सौंपी।जिसको आज महंत भीम पुरी महाराज के आशीर्वाद एवं गांव वासियों के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। चौबे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के गणमान्यजनों के विशेष प्रयासों से राजस्थान के गोगा माड़ी धाम(बागड़)से गांव धनीरामपुरा में मस्तान पीर पर गोगा जी महाराज का जोड़ा लाकर रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सरपंच विकल कुमार चौबे ने गांव धनीरामपुरा के सभी निवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विक्की वालिया, पवन शर्मा, जिया लाल शर्मा, कमल कश्यप, रूपी भगत, गोपाल भगत, मुकेश शर्मा, रामचंद्र, साहब सैनी, सुरेंद्र सैनी, श्रीचंद कश्यप, ओम प्रकाश, बीराराम कश्यप, रामपाल, रामशरण, लाल सिंह, अभिषेक, प्रदीप, विक्की, भवानी सहित अनेक ग्रामवासियों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का जागरूकता संदेश

Sat May 30 , 2026
नशा मुक्ति का संदेश देकर जागरूक किया : राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन।बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन। थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 29 मई : “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” 31 मई के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तम्बाकू और नशे के दुष्प्रभावों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement