अयोध्या :देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब बनेगी जय हिंद वीर पथ -डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या /यूपी

सुबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से मुखातिब बोले यह बयान

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

अवध विश्वविद्यालय में डिप्टी सीएम के केशव मौर्या की घोषणा। देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब बनेगी जय हिंद वीर पथ। सरकार सड़क बनाएगी जयहिंद वीर पथ के नाम से।

डिप्टी सीएम केशव मौर्या की एक और घोषणा। राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कारसेवको के घर तक बनेगी सड़क। राम भक्त कारसेवक के नाम से बनेगी सड़क।डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान। 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर बनेगी भाजपा की सरकार।  गुंडागर्दी की सरकार नहीं कोई चाहता डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान।पार्टी में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान। हर कार्यकर्ता अपने आप को डिप्टी सीएम से कम न समझे

डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान। प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक भी बनेगी सड़क।स्वामी विवेकानंद के नाम से बनेगी सड़क।

श्रीराम एयरपोर्ट मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचे अयोध्या।  अवध विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान श्री राम एयरपोर्ट मामले में डिप्टी सीएम से पत्रकारों ने किया सवाल। कहा किसानों को प्रताड़ित कर जबरन उनको अपनी जमीन लिखने को मजबूर किया जा रहा, लादा जा रहा फर्जी मुकदमा। श्री राम एयरपोर्ट मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान।  किसी भी निर्दोष के ऊपर नहीं लगेगा मुकदमा। जो भी मुकदमे हुए हैं, उनकी जांच शासन द्वारा कराई जाएगी। जमीन अधिग्रहण मामले पर भी विचार करने को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा।  भूमि अधिग्रहण बिल 2013 के तहत किसानों को उनकी जमीनों का सुसंगत लाभ दिया जाएगा इसका भी आश्वासन डिप्टी सीएम ने दिया।आम आदमी पार्टी व सपा के संभावित गठबंधन पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्या। जितने चाहे गठबंधन कर ले जीत भाजपा की ही होगी।जनता भाजपा के साथ। खून पसीना बहाने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहा है। विकास भाजपा की सरकार कर रही है। सपा का वही हाल होगा जो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ है। सपा के आरोप पर बोले केशव मौर्या कहा खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। धर्मांतरण को लेकर अबू आजमी के बयान पर बोले केशव मौर्या। धर्मांतरण को लेकर पुलिस कर रही कार्रवाई। जो खुलासा हुआ है बहुत ही खतरनाक।दलील देना हो तो न्यायालय में दे दलील।बंद करें बयान बाजी। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर बोले केशव मौर्या। प्रदेश के अंदर योगी का चेहरा। देश के अंदर मोदी का चेहरा। केंद्रीय संगठन में जेपी नड्डा का चेहरा।प्रदेश संगठन में स्वतंत्र देव का चेहरा। यह बताने की जरूरत है कि चुनाव में कौन चेहरा होगा। विरोधी कर रहे साजिश। 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा बनाएगी सरकार।सही मायने में आएगा रामराज्य- केशव मौर्या।

अवध विश्वविद्यालय परिसर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या मंडल के 996 परियोजना का जिसकी कुल लागत 14 अरब 78 करोड़ है का शिलान्यास व लोकार्पण किया  l जिसमें 391 परियोजना   जिसकी कुल लागत 5 अरब 83 करोड़ है  का लोकार्पण तथा 605 परियोजना जिसकी लागत 8 अरब 95 करोड़ है का शिलान्यास किया lजनपद अयोध्या के 145 परियोजना जिसकी लागत 3 अरब 66 करोड़ 7लाख 37 हजार, जनपद अंबेडकरनगर की126 परियोजना जिसकी कुल लागत 93 करोड़  20लाख,जनपद बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख ,जनपद सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी कुल लागत 2 अरब 29 करोड़  40 लाख, जनपद अमेठी के 77 परियोजनाओं जिसके कुल लागत एक अरब 4 करोड़ 2 लाख हैं का शिलान्यास किया है तथा जनपद अयोध्या की 68 परियोजनाओं जिसकी लागत एक अरब 53 करोड़ 32 लाख, जनपद  अंबेडकरनगर के 71 परियोजना जिसकी कुल लागत 49 करोड़ 41 लाख 42 हजार, जनपद बाराबंकी की 139 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत 2 अरब 10 करोड़ 39 लाख, जनपद सुल्तानपुर की 100 परियोजन जिसकी कुल लागत एक अरब 49 करोड़ 19 लाख तथा जनपद अमेठी के 12 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत 4 करोड़ 96 लाख है का लोकार्पण किया गया lउपरोक्त के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम कि 2 परियोजना जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 55 लाख  का  शिलान्यास तथा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की एक परियोजना जिसकी कुल लागत 15 करोड़ 69  लाख है का लोकार्पण किया गया l  जनपद अयोध्या के इसमें 145 परियोजनाओं जिसकी लंबाई 320 किलोमीटर, जनपद अंबेडकरनगर 126 परियोजना जिसकी लंबाई 105  किलोमीटर ,जनपद बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी लंबाई 116 किलोमीटर, जनपद सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी लंबाई 237 किलोमीटर तथा जनपद अमेठी के  77 परियोजना जिसकी लंबाई 119 किलोमीटर है का शिलान्यास किया गया lइसी प्रकार जनपद अयोध्या के 68 परियोजना इसकी लंबाई 145 किलोमीटर ,जनपद अंबेडकरनगर 71 परियोजनाओं जिसकी लंबाई 66 किलोमीटर, जनपद बाराबंकी 139 परियोजनाएं जिसकी लंबाई 215 किलोमीटर, जनपद सुल्तानपुर 100 परियोजना जिसकी लंबाई 176 किलोमीटर तथा जनपद अमेठी के 12 परियोजनाओं  जिसकी लंबाई 8.24 किलोमीटर हैं लोकार्पण किया गयाlउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे अयोध्या धाम। किया हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन।भगवान हनुमान जी महाराज के दरबार में टेका माथा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सबसे ज्यादा संतुष्ट हूं मैं श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन करने से। उन्होंने हमको हनुमानगढ़ी बुला लिया। और अब रामलला का दर्शन भी करने जा रहा हूं। एक राम भक्तों को इससे ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है। उन्हीं की कृपा से हम लोग अयोध्या जी और प्रदेश का विकास कर रहे हैं। और विकास का कार्य तेजी के साथ निरंतर चल रहा है। वहीं 2022 के चुनाव पर बोले कि 2022 में हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने राकेश यादव को महानगर प्रवक्ता का सौपा नियुक्ति पत्र

Tue Jul 6 , 2021
अयोध्या/यूपी मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर समाजवादी पार्टी का प्रवक्ता बनाये गए राकेश यादव को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया ,पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा की पार्टी और संगठन में प्रवक्ता की वहुत अहम ज़िम्मेदारी होती है […]

You May Like

advertisement