तीन लोक और चारों धाम बोल रहे हैं जय श्री राम

तीन लोक और चारों धाम बोल रहे हैं जय श्री राम।

(पंजाब)फिरोजपुर 22 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा  16 मार्च से 22 मार्च 2025 सायं 6:00बजे से रात्रि 9:00 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी, नजदीक श्री परशुराम मंदिर,अरोड़वंश धर्मशाला रोड, फाजिल्का में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन करने के लिए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी संत समाज के साथ पधार रहीं हैं। कथा के प्रचार के लिए छठी संध्या फेरी सुंदर आश्रम,बनिया मोहल्ला से सायं 4 बजे बहुत धूमधाम से निकाली गई। संध्या फेरी का शुभारम्भ सुन्दर आश्रम प्रधान गिरधारी लाल अग्रवाल,नरेश मित्तल,पार्षद डॉ राकेश गुप्ता, पण्डित अशोक मिश्रा,अनिल अग्रवाल,अरुण वधवा,सतीश सिंगला और नरेंदर अग्रवाल द्वारा पूजन एवं दीप प्रचलित कर किया गया। राम नाम के जयकारों ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी धीरानंद जी ने कहा 

” रमणे कणे कणे इति राम:”
जो कण कण में बसे, वही राम है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते हैं। उन्होंने विनम्रता, मर्यादा,धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार को दिया।
संध्या फेरी में साध्वी अमरा भारती जी,साध्वी बलजीत भारती जी, साध्वी रजनी भारती जी,साध्वी पलक भारती जी ने सुमधुर भजनों का गायन किया। सब संगत ने भी नाच गा कर इस संध्या फेरी का आनंद उठाया। मौहल्ला निवासियो ने इस संध्या फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया। संध्या फेरी का समापन प्रभु की पावन आरती से किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोगों की आशा के अनुरूप शाहबाद के शहर और गांव का होगा विकास : डा. चिनार चहल

Sun Feb 23 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 एसडीएम डा. चिनार चहल ने शहर का किया औचक निरीक्षण, शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नपा अधिकारियों को दिए निर्देश।लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा निवारण। शाहबाद 22 फरवरी : उपमंडल अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement