जयकांत अब आजमाएंगे फिल्मों में भाग्य

जयकांत अब आजमाएंगे फिल्मों में भाग्य।

विज्ञापन फिल्मों के मशहूर निर्देशक जयकांत मुलगे अब फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाने जा रहे है, बहुत जल्द ही वो एक मराठी फिल्म का निर्माण करने जा रहे है जो इसी साल दर्शकों के सम्मुख होगी।
विजय सेंडगे की मराठी कथा संग्रह “अमृत स्पर्श” की कहानी “दस्तक” पर जयकांत मल्गे की फिल्म आधारित होगी। जिसमे हिंदी और मराठी के मशहूर अभिनेता सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
दत्तक की कहानी एक अनाथ बच्ची पर आधारित है, जिसे एक दंपति ने सड़क से उठाया था और उसका पालन पोषण किया, और जब दंपत्ति का स्वर्गवास हो गया तो उस बच्ची ने एक ऐसा फैसला लिया, को समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है।
जयकांत मुल्गे ने बताया कि सचिन खेडेकर के अलावा इस फिल्म में मराठी के मशहूर कलाकार होंगे। फिल्म की पटकथा जावेद अहमद लिख रहे है, और संवाद की जिम्मेदारी जावेद अहमद और खुद कथा लेखक विजय सेंडगे निभा रहे है।
फिल्म के अन्य कलाकारों और तकनीकी विभाग के लोगों का चयन जारी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

74 वीं गणतंत्र दिवस पर पूरे आन,बान,शान से लहराया तिरंगा,हर तरफ तिरंगा,हर हाथ में तिरंगा

Sat Jan 28 , 2023
74 वीं गणतंत्र दिवस पर पूरे आन,बान,शान से लहराया तिरंगा,हर तरफ तिरंगा,हर हाथ में तिरंगा हाजीपुर(वैशाली)लोकतंत्र की धरती वैशाली में 74 वीं गणतंत्र दिवस पर पूरे आन,बान,शान से तिरंगा लहराया गया।जिले के सभी सरकारी,निजी संस्थानों,विद्यालयों,मदरसों,कोचिंग सेंटर,राजनैतिक पार्टी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।शहर से लेकर गांव तक हर […]

You May Like

Breaking News

advertisement