जलालाबाद कन्नौज गंदी नालियां खुद ही साफ करने को मजबूर ग्रामीण

जलालाबाद कन्नौज
गंदी नालियां खुद ही साफ करने को मजबूर ग्रामीण
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
प्रशासक ने नहीं ली कोई सुध ,गदंगी से लगभग आधा दर्जन ग्रामीण बीमार

जलालाबाद- ग्राम पंचायत में प्रशासक के द्वारा कार्य ना कराए जाने के कारण ग्रामीण खुद से नालियां साफ करने को मजबूर हैं लेकिन कोई सुनने वाला नही है। प्रशासक की इस लापरवाही को अपनी सीट के लिए दबंगई समझें या उसकी हनक जो बिल्कुल किसी कार्य को करवाने के लिये तैयार नहीं है। आखिर ऐसा क्या कारण है कि आलाधिकारी मौन साधे हैं ।ग्राम पंचायत जलालाबाद के प्रशासक मदनमोहन का कहना है कि सफाईकर्मी प्रतिदिन कार्य करता है जबकि सफाइकर्मी उन्हीं चुनिंदा जगहों पर सफाई करने जाते हैं जहाँ उनके खास व्यक्ति निवास करते हैं।अगर देखा जाए तो जलालाबाद पोस्टऑफिस के पास और शिवाला मंदिर के पास गंदगी के कारण लोगों के निकलने के लिए जगह नही है ।आखिर प्रशासक ने आलाधिकारियों को कौन सी बूटी पिला रखी है जिससे उनका ध्यान गरीब जनता की ओर नहीं जा रहा है ।गंदगी से बीमार होने पर गरीबों के लिए परिवार का इलाज़ करवाना मुश्किल हो जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕੋਵਿਡ ਦੇ ਵਧਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲਾ ਪਸ੍ਰਾਸ਼ਨ ਨੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨੰਬਰ ਮੁੜ ਕੀਤੇ ਚਾਲੂ-

Wed Mar 3 , 2021
ਕੋਵਿਡ ਦੇ ਵਧਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲਾ ਪਸ੍ਰਾਸ਼ਨ ਨੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨੰਬਰ ਮੁੜ ਕੀਤੇ ਚਾਲੂ- 👉(ਜ਼ਿਲਾ ਵਾਸੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਹੈਲਪ ਲਾਈਨ ਨੰਬਰਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਲੈਣ – ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ) ਮੋਗਾ,3 ਮਾਰਚ:(ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) – ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ ਨੇ ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਗਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ […]

You May Like

Breaking News

advertisement