जालौन माधौगढ़: जालौन माधौगढ़ भूमि संरक्षण विभाग के जिम्मेदार

माधौगढ़: जालौन माधौगढ़ भूमि संरक्षण विभाग के जिम्मेदार

अधिकारियों का एक और कारनामा सामने आया है। जिसको लेकर उच्च स्तरीय शिकायत की गई है। भूमि संरक्षण विभाग के जिम्मेदारों ने दलालों के माध्यम से वन विभाग की जमीन किसानों के नाम दिखा कर तालाब खुदवा दिए और उनकी रकम को डकार लिया।

जिसको लेकर श्याम पाठक पुत्र प्रभु दयाल निवासी नुनायचा ने उच्चस्तरीय शिकायत की है। काफी टाइम से भूमि संरक्षण विभाग बीहड़ के क्षेत्रों में विकास के पैसों को बंदरबांट कर रहा है लेकिन मामला उछला तो परत दर परत कई भ्रष्टाचार सामने आने लगे। श्याम पाठक ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव में 50 एकड़ कीमती वन विभाग की जमीन है।

जिसमें वाचर और फॉरेस्टर की मदद से ग्रामीणों ने अवैध कब्जे कर लिए। जिनका मोटा नजराना वन विभाग के अधिकारी लेते हैं। यही नहीं वन विभाग की कीमती जमीन आराजी संख्या 689 में भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों के नाम दिखाकर तालाब खुदवा दिए हैं और लाखों रुपया डकार लिया। पूरा मामला जानने के बाद वन विभाग के जिम्मेदारों ने कार्रवाई के बजाय सांठगांठ कर ली है।

भूमि संरक्षण विभाग तालाबों की खुदाई में खूब बारे-न्यारे कर रहा है। जिसमें स्थानीय दलालों का सहयोग रहता है। जिनके माध्यम से तालाब की सब्सिडी किसानों के नाम से दलाल और भूमि संरक्षण के अधिकारी बंदरबांट करते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਕਾਮਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕਾਂਗੜ ਮਾਲ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕਾਂਗੜ ਵਿਖੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ 15 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਕਲਮਛੋਡ਼ ਹਡ਼ਤਾਲ ਵਧਾਈ 12 ਤੋਂ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਲਾਉਣ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ

Wed Aug 4 , 2021
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 4 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ (ਡੀ ਸੀ) ਦਫਤਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਜ਼ੀਰਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ, ਐੱਸਡੀਐੱਮ ਦਫ਼ਤਰਾਂ, ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਅਤੇ ਉਪ ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਦਫਤਰੀ ਕਾਮਿਆਂ ਨੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement