जालौन: वृंदावन बना कोंच, तीन भागवत कथाओं की निकली कलश यात्राएं

वृंदावन बना कोंच, तीन भागवत कथाओं की निकली कलश यात्राएं

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कोंच। कस्बा इन दिनों वृंदावन बना हुआ है, प्राचीन बड़ी माता मंदिर के अलावा मालवीय नगर बजरिया एवं जयप्रकाश नगर स्थित मुरली मनोहर मंदिर में रविवार से आयोजित हो रहीं श्रीमद्भागवत कथा की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं जिन पर जगह जगह पुष्प वर्षा हुई।
बड़ी माता मंदिर पर संयोजित श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा गढ़ी स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई।परीक्षित अनीता-राजकिशोर राठौर सिर पर भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सुसज्जित कलश सिर पर रखकर चल रहीं थीं। युवक व बच्चे बैंड बाजों और डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए नाच रहे थे। कथावाचक पं. नरेंद्राचार्य दीक्षित वृंदावन धाम व मंदिर के महंत अशोक दास महाराज रथ पर विराजमान थे। कलश यात्रा में मंदिर के पुजारी मंचल मिश्रा, विज्ञान विशारद सीरौठिया, चौ. रामसेवक, हरिओम प्रजापति, सतीश, रामप्रकाश राठौर, शिवम, डॉ. प्रह्लाद सिंह, हिमांशु राठौर, नंदकुमार, दंगल आदि मौजूद रहे। वहीं मालवीय नगर बजरिया में संयोजित श्रीमद्भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा चंदकुआं स्थित द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुई। परीक्षित रामश्री मोर व दीप्ति प्रदीप गुप्ता भागवत पुराण सिर पर रखकर चल रहीं थीं। भागवताचार्य पं. शशिकांत तिवारी वृंदावन धाम रथ पर आरूढ़ थे। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अनीता सोनी, कृष्णा झा, श्यामसुंदर, राजकुमार, सुनील, अनिल, प्रमोद आदि कलश यात्रा में शामिल रहे। वहीं जयप्रकाश नगर में संयोजित भागवत कथा की शोभायात्रा में परीक्षित रूबी-प्रेमकांत उदैनिया सिर पर भागवत पुराण रखकर चल रहे थे।भागवताचार्य पं. आनंद शास्त्री काशी रथारूढ थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जैसे स्थल पीस विश्वविद्यालय के रूप में कर रहे है काम : गुप्ता

Tue Jan 24 , 2023
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जैसे स्थल पीस विश्वविद्यालय के रूप में कर रहे है काम : गुप्ता। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मंत्री ने अपने निजी कोष से मंदिर संस्थान को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। कुरुक्षेत्र 23 जनवरी: प्राचीन श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में महंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement