जालौन:केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह हुआ स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह हुआ स्वागत

कालपी (जालौन) केंद्रीय मंत्रिमंडल में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर उनके घघघघघघघघघघघघघङघघघझझझजजडडडडडङ जनपद में भानुप्रताप वर्मा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। दुर्गा मंदिर चौराहे, भाजपा कार्यालय, टरननगंज चौराहे व मोहल्ला आलमपुर में उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा लगभग दो सैकड़ा वाहनों के काफिले के साथ जैसे ही दुर्गा मंदिर चौराहे पर कार से उतरे तो वहां पहले से ही मौजूद जनप्रतिनिधियो तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसी क्रम में हाथ कागज उद्योग के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी व कागज़ उद्यमी नवीन गुप्ता ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा कागज उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद विधायक जनसम्पर्क कार्यालय, टरननगंज चौराहे तथा मोहल्ला आलमपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों के तहत चहुंमुखी विकास कार्य किये जा रहे हैं, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के अंर्तगत कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व किये गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुचाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, नवीन गुप्ता, सभासद भारत सिंह यादव, बृजेन्द्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह जादौन, हर्षित खन्ना गिरजाकांत बुधौलिया, सभासद अतुल सिंह चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।”

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:जय भारत महा अभियान संपर्क अभियान की कांग्रेस पार्टी ने की शुरुआत

Sat Aug 21 , 2021
जय भारत महा अभियान संपर्क अभियान की कांग्रेस पार्टी ने की शुरुआत जालौन के कोच नगर में प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के आवाहन पर देश की 75वी वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 19 से 21 तारीख तक पूरे प्रदेश में अलग अलग न्याय पंचायत में जय भारत महाअभियान संपर्क […]

You May Like

advertisement