जालौन:12 घंटे के अंदर घर से नाराज होकर लापता हुए लड़के को माता पिता के सुपुर्द किया

12 घंटे के अंदर घर से नाराज होकर लापता हुए लड़के को माता पिता के सुपुर्द किया

उरई जालौन। जालौन पुलिस द्वारा समय समय पर अपने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाते हुए, विभाग को सम्मान दिलाने और खुद को जनता का रक्षक बताने से कभी नहीं चूकते। कोंच बस स्टैंड चौकी प्रभारी विनोद कुमार और उनके स्टाफ द्वारा जो इमानदारी की मिसाल हर बार पेश की जाती है, वह अन्य पुलिस बालों के लिए नजीर बनती है। इस बार कोबरा 4 के सिपाही राहुल कुमार अपने कोंच बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में 12 घंटे के अंदर बहन से लड़ाई झगड़ा करते हुए, नाराज होकर निकले नाबालिक लड़के को उनके माता-पिता के सुपुर्द करने के लिए सुर्खियां बटोर रहे। सिपाही द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रिंस पटेल पुत्र ज्ञान सिंह पटेल निवासी मोहल्ला नया पटेल नगर उरई कल रात करीब 9 बजे अपनी बहन से बहस करके घर से निकल गया था। रात को उसके माता पिता ने चौकी में शिकायत की थी। उसके बाद कोबरा उसको ढूंढने के लिए चौकी क्षेत्र में राउंड पर निकली, सुबह होने से पहले ही बच्चे को सुहाग महल के पास बरामद कर लिया और उनके माता-पिता के सौप कर दिया। इसके बाद माता-पिता ने सिपाही को धन्यवाद दिया और चौकी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में गांधी जयंती पर जनहित कार्यकर्म आयोजित

Sat Oct 2 , 2021
हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 2 अक्टूबर , नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में आजाद युवा एकता मंच, इस्माईलाबाद और युवा एवं खेल विकास मण्डल उदारसी के सयुंक्त सहयोग से गांव झिंवेरहेड़ी खण्ड इस्माइलाबाद में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत […]

You May Like

advertisement