बहुचर्चित कोंच एसिड अटैक कांड का खुलासा हुआ
इस घटना का मास्टर माइंड जीजा निकला
जीजा ने सात लाख में इस घटना कराये जाने का किया सौदा
कोंच कोतवाली के भेड़ चौराहे से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
कोंच(जालौन) बहु चर्चित एसिड अटैक कांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है इस घटना को कराये जाने में पीड़ित युवती के जीजा ने ही उस पर एसिड फेंकवा दिया था पुलिस ने बताया कि आरोपी जीजा साली पर बुरी नजर रखता था कई बार युवती इस बात का विरोध भी कर चुकी थी जीजा की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने जीजा के घर आना भी बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर जीजा ने साली पर एसिड फेंकवा दिया। जीजा ने तीन अन्य साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी जीजा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है पीड़ित लड़की नहीं करती थी बात इसी बात से नाराज जीजा था पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी पहले फर्रुखाबाद में तय हुई थी, लेकिन उसके जीजा की वजह से ये शादी टूट गई थी। बाद में लड़की की शादी कानपुर में तय हुई, लेकिन उसके बाद भी लड़की का अफेयर उसके घर के सामने रह रहे युवक से चल रहा था। जिसकी जानकारी उसके जीजा को हो गई थी पिता ने घर जाने से कर दिया था मना लड़की के पिता अपने दामाद की हरकतों को जानते थे इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का उनके घर पर जाना रोक दिया था। 6 साल पहले लड़की की बहन की शादी आरोपी जीजा से हुई थी। तभी से वो उसके पीछे पड़ा हुआ था। आरोपी औरेया का रहने वाला है। 8 लोगों ने मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। ये लोग रेकी करके लड़की पर नजर रखते थे। पीड़िता के घर वालों को अब इस बात का डर है कि खुलासा होने के बाद आरोपी के परिजन कहीं उनकी बेटी को परेशान न करें.
खिलौने की दुकान पर बैठी थी तभी फेंका था तेजाब: जालौन में 21 सिंतबर को बाइक सवार दो युवकों ने खिलौनों की दुकान पर बैठी युवती पर एसिड फेंक दिया था। जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई थी। घटना कोंच कोतवाली के लाजपत नगर की है। तब घटना का कारण सामने नहीं आया था। वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने युवती को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद युवती को झांसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था.