बिहार: महिला दिवस पर जन जागरण शक्ति संगठन का तीन दिवसीय महिला शिविर शुरू

महिला दिवस पर जन जागरण शक्ति संगठन का तीन दिवसीय महिला शिविर शुरू

अररिया
इस 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन जागरण शक्ति संगठन की चुनी हुई महिला कार्यकर्ता, संगठन के केंद्र पर एकत्रित हो कर, महिला हिंसा, पितृसत्ता, महिला की मजदूर होने की पहचान और महिला एकता के मुद्दों पर चर्चा करेंगी तथा आज से शुरू होने वाले तीन दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेंगी.

जन जागरण शक्ति संगठन, अररिया जिला में जन्मा एक स्थानीय मजदूर यूनियन है. यूनियन ‘न्याय और समानता’ के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर जाति, वर्ग, लिंग एवं अल्पसंख्यक होने के नतीजतन होने वाले भेद भाव और ऊंच-नीच का विरोध करता है. संगठन ने अपने कार्यकाल में संघर्ष और निर्माण के कार्य किये हैं.
ज्ञात हो कि आज जब हम महिला दिवस को महिलाओं की ख़ूबसूरती, लिंग पहचान और धार्मिक निष्ठा तक सीमित करते जा रहे हैं, संगठन के कार्यकर्ता यह याद करने के लिए मिल रहे हैं कि महिला आन्दोलन के मुख्य मुद्दों में राजनितिक और आर्थिक मुद्दे प्रबल रहे हैं.

1911 में न्यू यार्क शहर में एक कपड़ा फैक्टरी में लगी आग के बाद 146 महिला मजदूरों की मौत हो गयी और वहां से एक शुरुआत हुई महिला दिवस की. इस ही तरह दुनिया भर में महिलाएं महिला दिवस पर युद्ध के विरोध सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को ले कर सड़कों पर आती रहीं.

इस महिला दिवस समारोह में अररिया और कटिहार जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की महिला शामिल होंगी.

शिविर का समापन 10 मार्च सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर चांदनी चौक तक एक रैली और नुक्कड़ सभा के साथ होगा.

क्या ?
महिला दिवस के अवसर पर जन जागरण शक्ति संगठन कि महिला कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय शिविर
कब ?
8 मार्च 2022, महिला दिवस
कहाँ ?
जन जागरण शक्ति संगठन केंद्र, अररिया पब्लिक स्कूल के सामने, जय प्रकाश नगर, अररिया

संपर्क – डोली, तन्मय, मांडवी देवी, कामायनी स्वामी, उषा देवी, संजीदा खातून, फूलकुमारी देवी, रीना देवी और जेएसएस साथी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका रेणु वर्मा सम्मानित

Wed Mar 9 , 2022
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका रेणु वर्मा सम्मानित फारबिसगंज (अररिया) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण व उनकी हर क्षेत्र में उपलब्धियो पर चर्चा हुई। उषा सिलाई सेंटर फैंसी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका रेणु वर्मा मौजूद थी। सेन्टर की डायरेक्टर सविता ठाकुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement